क्षत्रिय गुरुकुल

स्वागतम 

राजपूताना गुरुकुल – राजपूत क्षत्रिय संस्थान 

क्षत्रिय इतिहास,संस्कृति,शिक्षा,रोजगार और व्यापार मार्गदर्शन हर क्षत्रिय तक पहुँचाना 

क्षत्रिय समाज को आज सबसे ज्यादा जरूरत हैं कि अपनी आने वाली पीढ़ी को अपने धर्म,सही इतिहास व संस्कृति से परिचित करवाना । क्षत्रिय संस्थान (राजपूत संस्थान) क्षत्रिय समाज का अपना पोर्टल हैं जहाँ क्षत्रिय वंशावली,संस्कृति और इतिहास को लेकर जानकारी के साथ क्षत्रियों को आपस में जोड़ने व रोजगार एवं व्यापार सम्बन्धी मार्गदर्शन सहायता पहुँचाना हैं । अब संस्थान द्वारा राजपूताना क्षत्रिय गुरुकुल को शुरू करना और हर क्षत्रिय तक इसे पहुँचाना हैं इसलिए मोबाइल और इन्टरनेट के माध्यम से हम इसे आप तक पहुँचा रहे हैं । आप चाहें तो इसमें शिक्षक भी बन सकते हैं इसके लिए भी सुविधा उपलब्ध हैं । साथ ही इसको लेकर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित और प्रतियोगिताएं आयोजित की जावेंगी । अतः आप इसे हर क्षत्रिय तक पहुँचायें । हम सभी क्षत्रिय और क्षत्राणियों के विचार और उनके द्वारा दी गयी शिक्षाओं को भी प्रसारित करेंगे। आप राजपूताना गुरुकुल की अलग अलग सेवाओं को देखें और अपने विचार और योगदान भी जरुर प्रदान करें । 

स्वधर्ममपि चावेक्ष्य न विकम्पितुमर्हसि । धर्म्याद्धि युद्धाच्छ्रेयोऽन्यत्क्षत्रियस्य न विद्यते ॥